सोनभद्र। राबर्ट्सगंज इलाके के श्री गंगाराम बौद्ध शिक्षण संस्था मानपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्यवस्थापिका निर्मला मौर्या ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा पर बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उसे उभारने के लिए प्रतियोगिता का आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले दो प्रतिभागियों को एक सत्र की नि:शुल्क शिक्षा, द्वितीय स्थान पाने वाले पांच प्रतिभागियों को दीवाल घड़ी, तृतीय स्थान पाने वाले आठ प्रतिभागियों को टी शर्ट दिया जायेगा। सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा। बताया कि प्रतियोगिता में तीन विद्यालय के 106 बच्चों ने प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों के परिणाम की घोषणा मंगलवार को करने के साथ इसी दिन सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इस दिन दोपहर में नशा पर रोकधाम विषयक गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रामचंद्र प्रसाद मौर्य, श्रमण मौर्य, चंद्रधर मौय, ओमप्रकाश, मंगला, जय प्रसाद, कैलाश आदि मौजूद रहे।