फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति को धक्का मारते हुए बाइक पलटी, प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार कटौली गांव का प्रधान और दो महिलाएं घायल हो गईं। बाइक के टकराने से व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्रधान को वाराणसी रेफर कर दिया गया, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को दुद्धी सीएचसी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। प्रधान ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव का प्रधान रामनरेश (45) पुत्र रामबरन रविवार को म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में रिश्तेदारी में गया था। शाम को जब वहां से लौटने लगा तो दो महिला हीरावती (42) पत्नी राम निहोर निवासी परासपानी डाला और इंजोरवा (54) पत्नी विजय निवासी दुम्हान को भी बाइक पर बैठा लिया। वहां से तीनों बाइक से कटौली गांव आ रहे थे। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव के पास कटौली-रेणुकूट मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक के हेडलाइट जलने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने जा रहे श्रीराम (54) पुत्र सुंदर को धक्का मारते हुए पलट गई। हादसे में दोनों महिलाओं समेत चारों व्यक्ति घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिवार वालों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात में ही गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान को चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय टेंगरा मोड़ के पास ही ग्राम प्रधान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार वाले उसका शव लेकर वापस दुद्धी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से मेमो के जरिए मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सोमवार को पंचनामा कराकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें