सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट पीके उपाध्याय ने होली, होलिका दहन के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए थानावार मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। एक व दो मार्च को मजिस्ट्रेट अपर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में उप जिला मजिस्ट्रेटों से समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। तहसीलों में शांति व्यवस्था के लिए संबंधित एसडीएम जिम्मेदार होंगे। डीएम ने कस्बा राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी तथा एनसीसल बीना कॉलोनी, एनटीपसी कॉलोनी शक्तिनगर, खड़िया बाजार, चिल्काडाड़, रेनुकूट, पिपरी, घोरावल और घोरावल के पगिया गांव में खास निगाह रखने का निर्देश दिया है। कहा कि संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट व सीओ की जिम्मेदारी होगी कि वे हर हाल में अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली छोटी से छोटी घटनाओं पर निगाह रखते हुए अवांछनीय और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी को नोडल बनाया गया है। डीएम ने थाना क्षेत्र घोरावल में बीडीओ घोरावल, थाना क्षेत्र शाहगंज में डीपीआरओ, थाना क्षेत्र करमा में डीपीओ, थाना क्षेत्र राबर्ट्सगंज में बीएसए, थाना क्षेत्र पन्नूगंज में बीडीओ नगवां, थाना क्षेत्र रायपुर में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, थाना क्षेत्र मांची में कृषि अधिकारी, थाना क्षेत्र रामपुर बरकोनिया में पीडी, थाना क्षेत्र चोपन के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, थाना क्षेत्र ओबरा में एक्सईएन बंधी प्रखंड द्वितीय, थाना क्षेत्र जुगैल में बीडीओ चोपन, थाना क्षेत्र कोन में एक्सईएन सिंचाई निर्माण खंड, थाना क्षेत्र हाथीनाला में एक्सईएन कनहर सिंचाई परियोजना खंड चार, थाना क्षेत्र दुद्धी में बीडीओ दुद्धी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अन्य थाना क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।