सोनभद्र। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय शीत कालीन भ्रमण कार्यक्रम के तहत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चोपन ब्लॉक के जुगैल ग्राम पंचायत में बुधवार को जन चौपाल लगाकर समस्या सुनेंगे। डीएम ने बताया कि विभिन्न विभागों के सहयोग से जन चौपाल के मौके पर पात्र गरीबों में ठंड से बचाव के लिए ऊनी कंबल बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊनी कंबल के साथ ही गरीबों में उच्च क्वालिटी के बर्तन भी बांटे जाएंगें।