फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष्टिक आहार पात्रों तक पहुंचे तभी सार्थकता होगी सिद्ध:भूपेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । लोढ़ी स्थित विकास भवन परिसर में मंगलवार को आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे एवं डीएम पीके उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि राज्य पोषण मिशन की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब पौष्टिक आहार पात्रों तक पहुंचेगा। इस मौके पर बाल विकास पुष्टाहार, सर्व शिक्षा, कृषि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, जन स्वास्थ्य, एनआरएलएम आदि विभागों के स्टाल लगाये गए थे। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने पंजीरी/पुष्टाहार द्वारा बनाये गये लजीज पकवानों का जायका भी लिया। इस मौके पर सदर विधायक एवं डीएम ने बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्टाहार/पंजीरी से बनाये गये लड्डू, सठौरा, पेड़ा एवं विभिन्न तरीेके की टिकिया को देखा और खाया भी। इस मौके पर सीडीओ रामाश्रय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, कमलेश चौबे, रजनीश रघुवंशी, समीर श्रीवास्तव, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें