फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त तालाब की मरम्मत न होने से सिंचाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
आसनडीह। बभनी ब्लॉक के चौना ग्राम पंचायत में स्थित केरवा बस्ती के क्षतिग्रस्त आदर्श तालाब की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। इससे किसानों को सिंचाई समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसानों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

चौना गांव के कोरवा बस्ती मे वर्ष 2011-12 मे आदर्श तालाब का निर्माण क्षेत्र पंचायत कोटे से हुआ था। इसकी अनुमानित लागत करीब 25 लाख रुपये थी। तालाब निर्माण के दौरान से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे और ग्रामीणों ने गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई थी। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तालाब निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गांव के विदा, रामवृक्ष, लल्लू, धनपत, शीतल ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें