फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और तेज गति से बढ़ायेंगे नगर के विकास की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (चोपन)। नगर पंचायत चोपन के दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित हुए इम्तियाज अहमद ने कहा है कि उनकी जीत विकास की जीत है। यह जीत चोपन की जनता के असीम प्रेम से ओत-प्रोत है। नगर में विकास की गति का और रफ्तार दी जाएगी। यह बातें चेयरमैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कही।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दोपहर करीब दो बजे एसडीएम सदर विशाल यादव ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद को शपथ दिलाई। उसके बाद अध्यक्ष ने सभी 11 नवनिर्वाचित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभासदों को विश्वास दिलाया कि उनका नगर के विकास को लेकर सुझाव लिया जाएगा। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजय गोड़, डीटीएम अमरेश कुमार, पूर्व सांसद राम सकल, राजा मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बबली, उष्मान अली, राजन जायसवाल, नगवां ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य विनोद मौर्या, संजीव त्रिपाठी, शेर खां, चोपन मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सेक्टर संयोजक सत्य प्रकाश तिवारी, तीरथ राज शुक्ला, अमित सिंह, पंकज सिंह, दिनेश गिरि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश ताऊ ने किया। कार्यक्रम के अंत में अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें