फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी निष्ठा के साथ करेंगे नगर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (घोरावल)। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मंगलवार को समारोह पूर्वक संपन्न हो गया। दोपहर बाद करीब ढाई बजे उपजिलाधिकारी शादाब असलम ने प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला परिसर में पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार ऊमर को पद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एसडीएम ने नवनिर्वाचित सभी दस सभासदों गीता देवी, रमेश कुमार ऊमर, राजेश कुमार गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, धीरज कुमार ऊमर, लक्ष्मी देवी, दीपक यादव, पवन कुमार दूबे, मुन्नी देवी और असगरी बेगम को पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ लेने के बाद अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि उनकी जीत घोरावल की जनता की जीत है। नगर के विकास के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ प्रतिबद्घ हैं। नगर में जो भी समस्याएं हैं, उनको दूर करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। नगरवासियों के लिए आधी रात को भी उनका दरवाजा खुला रहेगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि हिमांशु सिंह मौजूद रहे। संचालन का दायित्व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला। प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस अवसर पर नेता अमरनाथ चौधरी, गोविंद यादव, केपी मौर्या, सुनील सिंह, धर्मेंद्र कुमार राय, गणेश प्रसाद, सूर्यमणि तिवारी, राकेश कुमार, बरकत अली, घनश्याम दास केडिया, ज्वाला प्रसाद दूबे, सुरेंद्र मौर्या, रामअवध कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें