फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण शुरू, मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत जिले में गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन और पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस योजना से गर्भवती को पंजीकरण से प्रसव बाद टीकाकरण तक सरकार पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देगी। सरकारी अस्पताल में प्रसव होने पर जननी सुरक्षा योजना का 1400 रुपये भी मिलेगा। एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना शुरू हो गई है। इस योजना के जरिए सुरक्षित प्रसव के साथ ही मृत्यु दर को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं औैर एएनएम को गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन करना है। इसमें गर्भवती महिला का पंजीकरण होगा हैै। पंजीकरण के समय ही गर्भवती को एक हजार रुपये दिया जाएगा। फिर प्रसव पूर्व जांच के लिए उसे दो हजार रुपये मिलेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) रिपुंजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसव के बाद नवजात शिशु का पंजीकरण एवं जन्म के बाद प्रथम टीकाकरण बीसीजी, ओपीवी, डीपीटी लगाया जाना है। इसके लिए भी दो हजार रुपये दिए जाएंगे। इस तरह गर्भवती होने से प्रसव के बाद प्रथम टीकाकरण तक कुल पांच हजार रुपये दिये जाएंगे। यदि प्रसूता का प्रसव सरकारी अस्पतालों में होता है तो उसे जननी सुरक्षा योजना का 1400 रुपये अलग से दिया जाएगा। डीपीएम ने बताया कि गर्भवती महिला का चिह्नांकन कर आशा और एएनएम कार्यकर्ता उसे ब्लॉक पर ले जाएंगी। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में 10 महिलाओं का पंजीकरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें