फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण जारी होते ही गोटी फिट करने में जुटे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद राबर्टसगंज समेत आठ नगर पंचायतों के आरक्षण की सूची जारी होते ही संभावित प्रत्याशी अपनी गोटी फिट करने में जुट गए हैं। राजनीतिक पार्टियों से टिकट पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई है। जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्सगंज के अनारक्षित होने से कई दिग्गज चुनाव मैदान में कूदने की तैयारी में में हैं।
विज्ञापन

बताते चले कि सूबे के नगर विकास के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत घोरावल, चोपन, दुद्धी, पिपरी, रेणुकूट को अनारक्षित, चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत को अनुसूचित महिला एवं ओबरा नगर पंचायत का अनुसूचित किए जाने की घोषणा की है। आरक्षण की सूची जारी होते ही चुनाव लड़ने की चाहत रखने वालों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन की सीट सामान्य होने से चुनावी बिसात पर संभावित प्रत्याशी गोटी फिट करने लगे हैं। यही हाल चेयरमैन पद के लिए सामान्य हुई नगर पंचायत घोरावल, चोपन, ओबरा, दुद्वी, श्रेणुछकूट व पिपरी में भी देखने को मिल रही है। यहां भी चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता भी जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश में जुट गए हैं। वहीं नगर निकाय चुनाव में प्रबल दावेदारी पेश करने के लिए लोग राजनीतिक दलों के नेताओं को खुश करने के लिए लगातार उनकी परिक्रमा कर रहे हैं। नेता भी सभी को टिकट दिलाने का आश्वासन देकर उनको चलता कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें