फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति गीतों पर रात्रि जागरण में झूमते रहे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर के सिविल लाइंस रोड स्थित जय मां काली पूजनोत्सव सेवा समिति की ओर से सोमवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। लखनऊ के बॉबी जागरण परिवार के कलाकारों ने भक्ति गीत सुनाकर शमा बांधे रखा। वहीं आकर्षक झांकी निकालते ही जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे एवं विशिष्ट अतिथि सदर एसडीएम विशाल यादव ने गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गायिका पूजा साश्वत ने निमिया के डालि मईया झूलेलि झलुआ हो कि झूलि हो झूलि ना.. सुनाकर सुनाया। गायक सिंटू मिश्रा ने बम-बम बोल रहा है काशी..., मां के द्वारे भक्त पुकारे.. समेत अन्य देवी गीत प्रस्तुत किया। बीच-बीच में कृष्ण लीला, सुदामा कृष्ण मिलन, शिव बारात, दुर्गा जी महिसासुर वध की आकर्षक झांकी निकाली गई। कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने अतिथियों को देवी मां की चुनरी भेंट कर स्वागत किया। आर्गन पर सलीम, पैड पर विजय शर्मा एवं ढोलक पर अजय श्रीवास्तव ने संगत की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, मार्तंड प्रसाद मिश्रा, रामानंद सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, रमाकांत शुक्ल, सुमन केशरी, सरिता श्रीवास्तव, लीलावती, संदीप चौरसिया, मुकेश राय, संतोष शुक्ला, विमलेश पटेल, मोहन कुशवाहा, संजय जायसवाल, समरबहादूर सिंह, अंशुमान सिंह, राघवेंद्र विक्रम सिंह, टिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें