फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाएं पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पल्प पोलियो महाअभियान के तहत शनिवार को सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली राबर्ट्सगंज नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर वापस सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

यहां सीडीओ ने आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर शत प्रतिशत प्रतिरक्षित करें। प्राथमिक स्कूल खुले रहेंगे तथा मिड डे मिल बनेगा। सीएमओ डॉ. एसकेजी सिंह ने कहा कि जिले को पोलियो मुक्त रखने के लिए अभियान में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। अभियान की समीक्षा के लिए प्रतिदिन शाम को साढ़े पांच बजे ब्लॉकों और जिले स्तर पर बैठक होगी। एसीएमओ प्रतिरक्षण डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि बूथ दिवस के दिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खुराक पिलाई जाएगी। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. सुहेल, डॉ. राजू, नसीम, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें