फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील है बंधा-बरौली मार्ग, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। प्रदेश सरकार जहां सड़कों को लेकर बार-बार चिंता जाहिर कर रही है, सड़कों को दुरुस्त व गड्ढा मुक्त करने की बात कर रही है, वहीं घोरावल क्षेत्र की ज्यादातर ग्रामीण सड़कें बेहद खस्ताहाल हैं। इन सड़कों की मरम्मत भी नहीं कराई जा रही, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। अब सवाल उठने लगा है कि क्या महज तीन दिन में सड़कें बन पाएंगी।
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक के धनावल से बंधा-बरौली जाने वाले मार्ग की दुर्दशा पर अब तक किसी भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अथवा अधिकारी की निगाह न पडना बेहद आश्चर्य का विषय है। इस सड़क को न जाने किन कारणों से उपेक्षित रखा गया। इस सड़क से धनावल, पाती, बंधा, बरौली, डोमखरी, खिरिहटा, कंचा, गड़मा, गुरुवल समेत दर्जन भर से भी अधिक गांव के लोगों का आवागमन होता है। योगी सरकार ने सड़को को गड्ढा मुक्त करने की 15 जून अंतिम तारीख तय कर दी है, जबकि उस सड़क का क्या होगा जो गड्ढे में ही बनी हुई है। जिसमें गड्ढे के अलावा सड़क कही कही दिख रही है। बताया जा रहा है कि कई वर्षो से इस खराब सड़क पर माननीयों की भी निगाह नही पड़ी। ग्रामीणों की मानें तो करीब 15 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन उसके बाद कभी इसकी मरम्मत नहीं हुई। क्षेत्र शुभम पांडेय, रविंद्र कुमार, संजय सिंह, राजकुमार सिंह, पन्नालाल, कन्हैया लाल ने डीएम से सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें