फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

157 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण के लिए दूसरे और अंतिम दिन मंगलवार को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत के लिए 157 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं राबर्ट्सगंज ब्लाक मेें क्षेत्र पंचायत के लिए 490 और नगवां ब्लाक में 216 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए।

कलेक्ट्रेट और ब्लाकों के आसपास भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। पुलिस प्रत्याशियों के साथ उनके प्रस्तावकों को सिर्फ नामांकन स्थल पर जाने दे रही थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी के निर्देश पर सुबह आठ बजे से नामांकन फार्म जमा करने का कार्य शुरू हुआ।

कलेक्ट्रेट में सीडीओ/एआरओ महेंद्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर/गिरिजा शंकर सिंह, राजेंद्र तिवारी की देखरेख में जिला पंचायत क्षेत्र सलखन, चुर्क, राजपुर, मधुपुर, हिंदुआरी, तरावा, बरहमोरी और नगवां क्षेत्र से 157 उम्मीदवारों नामांकन पत्र जमा किया। दोपहर एक बजे के बाद अचानक प्रत्याशियों की भीड़ जमा होने से नामांकन फार्म जमा करने में लगे अधिकारी/कर्मचारी घबरा गए थे।
विज्ञापन


फार्म जमा करने के लिए कई प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को लाइन में खड़ा होना पड़ा। राबर्ट्सगंज  ब्लाक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/आरओ एके श्रीवास्तव की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत कस्त्रत्त्े लिए 490 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

यहां ग्यारह काउंटर बनाए गए थे। फिर भी उम्मीदवारों को फार्म जमा करने में कड़ी मशक्त करनी पड़ी। वैनी संवाददाता के मुताबिक नगवां ब्लाक में सिंचाई विभाग के एक्सईएन/आरओ कुंजबिहारी सिंह की देखरेख में 216 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

यहां सात काउंटरों पर प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र जमा किया। उधर पुलिस अधीक्षक शिव शंकर यादव, एएसपी (मुख्यालय) शंभूशरण यादव, एएसपी (नक्सल) रामयज्ञ यादव अलग-अलग कलेक्ट्रेट और ब्लाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


दुद्धी संवाददाता के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 276 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार से दो दिनों में कुल 479 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। दुद्धी ब्लाक पर मौजूद निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि  नामांकन पत्रों की बिक्री तीन अक्तूबर तक की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें