फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा से कुचलकर संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिनगर। शुक्रवार शाम छह बजे के करीब एनसीएल दुद्धीचुआ के महाप्रबंधक कार्यालय के पास हाइवा ने बाइक सवार संविदा कर्मी को कुचल दिया। सवार की मौके पर मौत हो गई। विवरण के मुताबिक एनसीएल अमलोरी क्षेत्र में कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी सिक्कल में कार्यरत कर्मचारी अरूण कुमार सिंह (36) किसी कार्य से शक्तिनगर आया था। कार्य निबटाने के बाद बाइक से वह अपने अस्थायी निवास मप्र के नवानगर जा रहा था। इसी दौरान एमपी बार्डर के करीब यूपी के हिस्से में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दिया। इससे अनियंत्रित अरूण सिंह की बाइक हाइवा के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसका कंधे से ऊपर का भाग बुरी तरह कुचल गया। इसके चलते घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर एनटीपीसी सिंगरौली के संजीवनी अस्पताल पहुंचवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मुख्य रूप से मप्र के रीवा जिले के मझिगवां थाना क्षेत्र का रहने वाला थाए शव को चिकित्सालय के मर्चुरी में रखवा दिया गया है। घटना के बाद हाइवा समेत फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें