फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग में नशा मुक्ति व शाकाहार पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की ओर से क्षेत्र के खैराही गांव में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में ंजय गुरुदेव आश्रम मथुरा से आए राष्ट्रीय उद्घोषक सतीश चंद्र यादव ने अपने नित्य कर्म करते हुए आत्म.कल्याण के लिए भी प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मानव तन वास्तव में केवल इसी काम के लिए प्रभु ने दिया कि आप इस तन मे रहते हुए अपनी जीवात्मा को किसी जगे हुए महापुरुष की शरण में जाकर जगा लो। यह तन दोबारा फिर मिले इसका कोई अवसर नहीं। आत्म कल्याण के लिए प्रत्येक मानव को शाकाहारी व नशामुक्त रहने की आवश्यकता है। उन्होंने अच्छे संस्कारों के प्रतिपादन के लिए बताया कि आज जिस समाज में रहते हैं उसे अपराध मुक्त करो। कहा एक अच्छे समाज का निर्माण करें, जो अशिक्षित हैं, उन्हें शिक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें