सोनभद्र। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिले में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रम कर उनके दीर्घायु की कामना की। राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
अध्यक्षता कर रहे सुशील पाठक ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में आने वाले दिनों में संगठन मजबूत होगा और यूपी में 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों, बेरोजगारों, युवकों, व्यापारियों, किसानों की उपेक्षा कर रही है। लवकुश केशरी, नूरउद्दीन खां, श्रीकांत, बंशीधर देव पांडेय, दयाशंकर पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, अवनीश राजपूत आदि मौजूद रहे। उधर युवा कांग्रेस के लोक सभा रॉबट्र्सगंज अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने बाल गृह बालिका पुसौली में फल वितरित कर जन्मदिन मनाया। मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्र, सूरज वर्मा, अरुण सोनी, शिवपूजन विश्वकर्मा, संजय, अजय, दिनेश आदि मौजूद रहे।