फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद के जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पद पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। जनपद में बीना सिंह के निधन के बाद राजपुर जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व 25 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होने हैं। इन सीटों पर आठ जुलाई तक चुनाव संपन्न हो जाएगा। 26 जून को नाम दाखिल करने की आखिरी तिथि के बाद 6 जुलाई को इन सीटों पर मतदान होगा और 8 जुलाई को मतगणना के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। ग्राम पंचायत सदस्यो में ओरगाई के वार्ड छह, मारकुंडी के तीन, लसड़ा के सात, वेलकप के दस, कुड़ारी के आठ, बड़गवां के वार्ड पांच में चुनाव होना है। इसी तरह अगोरीखास के वार्ड सात, खरौंधी व कन्हौरा के वार्ड एक, डोरिया के एक, चकया सात, वैनी के तीन, भटौलिया के पांच, पगिया एक, जुड़वरिया एक, सहदेइया बैडाड़ के वार्ड दो, सरवट के वार्ड दस, बहेरा के चार, धौरहरा के पांच, खजुरौल के तीन, मंगरहथा के 11, गड़िया छह, धरसड़ी 12, किरवानी के वार्ड सात के ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव किया जाना है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत अहिरबुड़वा के सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। इसमें से कई अन्य सीटें ऐसी हैं जो सामान्य निर्वाचन से रिक्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें