फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने निकाला जुलूस, तहसील पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुद्धी। नगर में स्थित फुटपाथ दुकानदारों ने सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने अतिक्रमण के नाम पर उन्हें हटाने के विरोध में सोमवार को सुबह आठ से दस बजे तक चाय, पान तक की दुकान बंद रखी। इसके बाद नगर में जुलूस निकाला और तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सभा किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। हम दुकानदारों के दुकानों को जिला प्रशासन के निर्देश का हवाला देकर नगर पंचायत प्रशासन पुलिस बल के साथ हटवा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन ने फुटपाथ दुकानदारों को हटाने की पहल तो कर दी, लेकिन ऐसे कब्जेदार जिन्होंने सरकारी खाली पड़े स्टेट व नगर पंचायत जमीन पर पक्का निर्माण करा लिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं किया। अजय रुद्रेंद जायसवाल ने कहा कि अगर नगर पंचायत प्रशासन सड़क किनारे से फुटपाथ दुकानों को हटवा रहा है तो पहले उन्हें कहीं जमीन मुहैया भी कराई जाए ताकि वे दुकान लगा सकें। इस मौके पर रूपेश जौहरी, संजय कुमार, नेहाल, सतीश जायसवाल, इस्लाम, अजय कुमार, राजीव कुमार, फौजदार परस्ते, गुल्लू, पंचम सिंह मौजूद रहे। दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर एसडीएम केएस पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उपजिल ाधिकारी ने दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें