फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। सूबे में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को राज्यपाल के नाम छह सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि लोक सभा चुनाव के बाद कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ने लगी है। चुनाव के बाद अब तक सैकड़ों हत्याएं हो चुकी है। जिसका जीता जागता उदाहरण आगरा में यूपी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कु. दरवेश यादव की सत्र न्यायालय परिसर मेें गोलियों छलनी कर हत्या किया जाना है। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे और पूर्व अविनाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में सपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा नेताओं को अपराधियों को पनाह मिल रहा है और वे निडर होकर घूम रहे हैं। इस सरकार में आम जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। अनिल यादव, सईद कुरैशी, प्रेमनाथ कोल, चंद्रबली सिंह, रमेश सिंह यादव, कृपाशंकर चौहान, राजेश विश्वकर्मा, सुल्तान कुरैशी, नजमुद्दीन ने कहा कि जिले के डूमहर में राधेश्याम और रामपुर में गीता देवी के हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जिले में हो रही बेतहासा बिजली कटौती पर रोक लगे। जनपदवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराते हुए किसानों का उत्पीडन बंद दिया जाए। ऐसा न होने पर पार्टी वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। कुशल सिंह, रामसजीवन, बबुंदर, राजनाथ यादव, पेवारू यादव, रामदास, दीपक केशरी, दिनेश केशरी, रामप्यारे सिंह, प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, अंशू श्रीवास्तव, कामरान उल्ला खां, नातिक, आनंद तिवारी, आनंद चौबे, सुरेंद्र यादव, ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें