फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस की तैयारियां तेज, बांटे गए आमंत्रण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को तैयारी जोरों पर है। सोमवार को राबर्ट्सगंज से स्थित एक धर्मशाला से जागरूकता रैली निकालकर घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र बांटे गए और 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को कचहरी परिसर में आयोजित योग शिविर में आने की अपील की गई।
इस दौरान करो योग रहो निरोग, घर-घर जाना है, सबको योग सिखाना है के नारे लगाए गए। सोमवार को सुबह पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ योग शिक्षक सुनील श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों, योग साधकों ने योग के बाद धर्मशाला अखाड़ा मोहाल से जागरूकता रैली निकालकर घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र बांटे। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कचहरी परिषद राबर्ट्सगंज के पार्क में योग शिविर का आयोजन सुबह साढ़े चार बजे स छह बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी सलमान ताज पाटिल होगे। इस मौके पर रवि प्रकाश त्रिपाठी, योग शिक्षक सुनील श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, मोहरदेव पांडेय, सुनील चौबे, चंद्रकांत मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी, डॉ. सुनील सिंह, प्रतिभा सोनी, हरि प्रसाद, संतोष, हेमेंद्र दुबे, हेमंत जैन, जनार्दन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें