सोनभद्र। कोलकत्ता के एनआरएस अस्पताल में चिकित्सकों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर शनिवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि आरोपियों के खिलाफ अविलंब कार्यवाही नहीं हुई तो वृहद आंदोलन करेंगे।
मुख्ख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम और डॉ. पीके सिंह ने कहा कि कोलकत्ता में चिकित्सकों के साथ हुई घटना की निष्पक्ष ढंग से जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डॉ. केकुमार, डॉ. आरके यादव, डॉ. राजेश मोहन गुरू, डॉ. वीके श्रीवास्तव और डॉ. एसके मंजूल ने कहा कि सरकार चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि डॉक्टर निर्भिक होकर मरीजों का समुचित उपचार कर सकें। डॉ. एके गरौठिया, डॉ. एके पाठक, डॉ. केके पांडेय, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. एवी प्रसाद, डॉ. सुरेश कुमार और डॉ. दयाशंकर ने कहा कि चिकित्सकों के साथ विवाद करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की व्यवस्था लागू हो। डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. पीके प्रजापति, डॉ. आनंद, डॉ. पीएस