फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी से कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुद्धी। तहसील क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में शनिवार की दोपहर आंधी और पानी से तीन लोगों के खपरैल के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं टीन शेड भी उड़ गया। वहीं एक पेड की डाल पर एलटी लाइन तार टूटकर गिर पड़ा। इससे कुछ देर के लिए बिजली बाधित हो गई। इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है। थोड़ी देर बाद आंधी शांत होने के बाद लोगों ने राहत की सांस की।
विज्ञापन

शनिवार की बाद दोपहर तीन बजे आंधी तूफान और पानी से ब्लांक क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में अजय , सोनू और राकेश के कच्चे मकान पर लगा खपड़ैल उथलपुथल हो गया। वही कुछ के कच्चे मकान के ऊपर रखा छाजन कुछ दूर जाकर गिरा। पीड़ितों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। मामले की सूचना ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल को दे दी। वही दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन रोड स्थित कांशीराम आवास के पास एक पेड़ की बड़ी डाली एलटी लाइन %तार% पर टूट कर गिर गयी जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसकी सूचना लोगों ने बिजली विभाग को दे दी गई।सूचना मिलने ही बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बाधित की। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मी तार मरम्मत करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें