फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी विंध्याचल को राजभाषा आभूषण पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिनगर। विंध्याचल परियोजना को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारतीय भाषा एवं संस्कृत द्वारा आयोजित 3 दिवसीय मैसूर में संपन्न राजभाषा शिविर में यह पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा सयुंक्त रूप से प्रबन्धक सतीश कुमार श्रीवास्तव व कार्यपालक सचिव वी टी उदयपन नें ग्रहण किया। राजभाषा सम्मेलन का उदेश्य अखिल भारतीय स्तर के मंत्रालयो/ विभागों/ उपक्रमों/ स्वायतशासी संस्थाओं आये हुए प्रतिभागियों को हिन्दी के प्रति जागरूक करना और हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि निदेशक भारतीय भाषा संस्थान मैसूर डॉ जी डी राव ने एनटीपीसी विंध्याचल को राजभाषा आभूषण पुरस्कार प्रदान किया। विंध्याचल को यह पुरस्कार राजभाषा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। समापन समारोह में डॉण् टिप्पे स्वामी व डॉ राकेश दुबे अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विंध्याचल को राजभाषा आभूषण अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी नें बधाई देते हुये कहा कि विंध्याचल द्वारा विद्युत उत्पादन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नित्य नई उचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है जो प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें