फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 राजस्व गांवों को मिलाकर बनेगी चोपन तहसील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में एक नई तहसील चोपन बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। तहसील मुख्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि की तलाश के लिए डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने सदर एसडीएम यमुनाधर चौहान की अगुवाई में टीमें गठित कर दी है। 72 राजस्व गांवों को मिलाकर चोपन तहसील बनाई जाएगी। गांवों के चयन की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में पहुंच गई है। बताते चले कि जिले का अधिकांश क्षेत्रफल जंगलों और पहाड़ों से आच्छादित है। इन इलाकों में निवास करने वाले लोगों को काफी दूरी तय करके अपने-अपने तहसील मुख्यालयों पर जाना पड़ता है। सबसे अधिक चोपन ब्लॉक के कोन, खेमपुर, बसुहारी, चननी, पोखरिया, जुगैल समेत अन्य गांवों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए जिले में एक नई तहसील चोपन में बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसील में किन-किन गांवों को शामिल किया जाना है इसका प्रस्ताव लगभग तैयार कर लिया गया है। राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र के 72 राजस्व गांवों को काटकर चोपन तहसील के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस तहसील में 52 लेखपाल क्षेत्र होंगे। एसडीएम के नेतृत्व में सदर तहसीलदार विकास पांडेय, नायब तहसीलदार समेत पांच सदस्यीय टीम चोपन, डाला और ओबरा के बीच में तहसील मुख्यालय का भवन बनाने के लिए भूमि के चिन्हांकन का कार्य शुरू कर दिया है। तहसीलदार विकास पांडेय ने कहा कि अविलंब भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें