फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से हो रही अनियमित पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में कई माह से अनियमित पेयजल आपूर्ति होने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक ऐसे में उन्हें दूषित पेयजल का सेवन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में कई माह से अनियमित पेयजल आपूर्ति होने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि टैंकर से की जा रही आपूर्ति पूरे माह बमुश्किल दस से 12 दिनों तक ही हो रही है। इसके लोग मजबूरी में दूषित पेयजल का सेवन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि टैंकर संचालक द्वारा आए दिन नए-नए बहाने बताकर आपूर्ति नहीं की जाती है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। जानकारों की मानें तो एनजीटी के निर्देश के बावजूद मनमानी तरीके से आपूर्ति की जा रही है। कहा कि दूषित पेयजल प्रभावित गांव में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का एनजीटी का निर्देश है। इसके बावजूद प्रशासन शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में असफल रहा है। इस दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अंजनी, सुलभ प्रसाद, विपलेश, रामभजन व रविंद्र आदि ने डीएम को पत्र भेजकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें