फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढायुक्त सड़कें जस की तस, अच्छी सड़क की हो रही मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुद्धी। जिले में तमाम जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने चकाचक सड़क के मरम्मत का टेंडर करा दिया। शनिवार से मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया। विभाग ने बढनी नाला- दुद्धी रेलवे स्टेशन मार्ग के मरम्मत का टेंडर कराया है। सड़क के रिनुअल को देख लोग यह कहने में गुरेज नहीं कर रहे कि विभाग महज सरकारी धन के फिजूल खर्ची का पर्याय बन चुका है। सड़क पर न तो गड्ढे हैं और न ही सड़क कहीं से उखड़ी है। उसके बाद भी इसकी मरम्मत कराई जा रही है। क्षेत्र के जितेंद्र चंद्रवंशी, बबलू, वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इस विभाग में सरकारी धन लूटपाट मची है। अच्छी सड़क की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन के दुरूपयोग की साजिश चल रही है। इससे पहले करीब चार माह पहले भी दुद्धी-रन्नू मार्ग की पेंटिंग की गई, जबकि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इस सड़क की पेंटिंग कार्रवाई गई थी। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रो में कई मार्ग ऐसे हैं, जो काफी क्षतिग्रस्त हैं। त्रिभुवन फील्ड से लेकर करमदहा मार्ग, जोरकहु से करहिया मार्ग काफी क्षतिग्रस्त है लेकिन विभाग उसकी मरम्मत नहीं करा रहा। लोगों ने डीएम से जांच की मांग की है। उधर पीडब्ल्यूडी के अधिसाशी अभियंता रमेश चंद्र कटियार ने कहा कि सड़क के रिनुअल की जरूरत है। पिछले साल ही उसका टेंडर पास हुआ था। धन न होने के नाते कार्य नही हो सका था। अब उस पर कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें