फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पाठशाला में दी जाएगी उतर खेती की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कृषि विभाग किसानों को उत्तम खेती की जानकारी देने के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन करेगा। इसके लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि 10 जून से 13 जून तक व 17 जून से 20 जून तक सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक पाठशाला होगी। कार्यक्रम चार दिवसीय होगा, जिसमें किसानों को जानकारी दिये जाने की सजीव प्रदर्शन भी किया जायेगा। किसान पाठशाला के पहले दिन खरीफ की तैयारी जैसे भूमि प्रबंधन, खरीफ, फसल उत्पादन, धान की नर्सरी की तैयारी व जैविक खेती के बारे में जानकारी देने के साथ ही वेस्ट डीकंपोजर का प्रयोग का प्रदर्शन होगा। दूसरे दिन कृषि विविधिकरण जैसे पशु पालन, उद्यान, मछली पालन, कृषि विकास, गन्ना विकास आदि की योजनाएं एवं कृषकों को मुहैया कराये जाने वाली योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही नकली, मिलावटी उर्वरकों के पहचान का सजीव प्रदर्शन किया जायेगा। तीसरे दिन किसानों की आय दोगुना करने के उपायों की जानकारी दी जाएगी और बीजों को रोगमुक्त रखने के लिए बीज उपचार का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। चौथे दिन फसल सुरक्षा एवं जल प्रबंधन की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षित कृषि रक्षा रसायनों के प्रयोग का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें