फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कहा कि जनता ने जताया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा ने जहां राबर्ट्सगंज सीट पर मिली जीत का श्रेय पीएम मोदी के मैजिक और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया है। वहीं विपक्षी दल इसे अप्रत्याशित मान रहे हैं। इवीएम पर भी सवाल उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि यह जीत पीएम मोदी के कार्यों और कार्यकर्ताओं के मेहनत की है। यह जीत जनता की जीत है। प्रचंड बहुमत ने यह साबित कर दिया है कि देश के सवा करोड़ वासियों का विश्वास पीएम मोदी से जुड़ा हुआ है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि वह परिणाम का स्वागत करते हैं मगर ईवीएम मशीन पर सवाल भी उठा रहे हैं। वजह भाजपा पहले से शोर कर रही थी कि प्रचंड बहुमत से सरकार बना रहे हैं। यह भाजपा को कैसे पता चला। इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशानिर्देश का इंतजार कर रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष बी सागर ने कहा कि यह जीत अप्रत्याशित है। पिछली बार से ज्यादा वोट मिले हैं। हम पहले से ज्यादा वोट पाकर भी जीत की तरफ क्यूं नहीं बढ़ पाए, इसकी समीक्षा करेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व का जो दिशा-निर्देश मिलेगा, उसका अनुपालन किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह ने कहा कि ईवीएम में हेराफेरी की गई है। इतना कम मत मिलने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें