फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से प्रदेश में बिजली की मांग मे लगातार हो रही वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। मौसम की तल्खी के बीच प्रदेश में बिजली की मांग मे लगातार इजाफा हो रहा है। एक पखवारे पूर्व मौसम में आये परिवर्तन के कारण बिजली की मांग जहां स्थिर बनी हुई थी वहीं रविवार से बिजली की मांग में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में बिजली की मांग 19 हजार मेगावाट कोपार कर गई।
विज्ञापन

मई माह के अंतिम पखवारे में भगवान सूर्य की झुलसा देने वाली सूर्य की किरणों के बीच प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली की मांग 19 हजार मेगावाट को पार कर गई। जबकि एक पखवारे पूर्व मौसम में आये परिवर्तन से बिजली की मांग जहां स्थिर बनी हुई थी वहीं रविवार से प्रदेश में मांग में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान 2630 मेगावाट की उत्तर प्रदेश उत्पादन निगम की अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की अ तापीय परियोजना की तीनों इकाईयों से 484 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा ब तापीय परियोजना की चौथी व पांचवी इकाई से 852 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा द तापीय परियोजना की छठवीं व सातवीं इकाईयों से 942.5 मेगावाट, 600 मेगावाट की अनपरा लैंको सी परियोजना दोनों इकाईयों से 1017.5 मेगावाट, हरदुआगंज डी से 455 मेगावाट, ओबरा ब से 284 मेगावाट, परीछा अ से 70 मेगावाट, परीछा ब से 164 मेगावाट, परीछा सी से 227.5 मेगावाट, अलखनन्दा 164 मेगावाट, बारा 1275 मेगावाट, रोजा प्रथम 546 मेगावाट, रोजा द्वितीय 546 मेगावाट, टांडा 280 मेगावाट विद्युत का उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें