फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका सशक्तिकरण अभियान सीएमडी का ड्रीम प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिनगर। बालिका सशक्तीकरण मिशन एक अवसर है ग्रामीण परिवेश से आने वाली उन बालिकाओं के लिए जो सुविधा के अभाव में अपने हूनर को तराश नहीं पाती। इस तरह के कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास की दिशा में अहम पड़ाव साबित होते है।
एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के मैत्री सभागार में बालिका सशक्तीकरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को जिला कलेक्टर सिंगरौली के वी एस चौधरी ने उक्त बातें कही। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी व विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक उत्तम लाल ने बालिका सशक्तीकरण मिशन का संक्षिप्त परिचय दिया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह का एक स्वप्न था कि हम बालिका सशक्तीकरण मिशन की दिशा में कुछ कर सके। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को आवास, भोजन की व्यवस्था, हिंदी, अँग्रेजी, गणित विषयों के अलावा योग, आत्मरक्षा, व्यक्तित्व विकास, संगीत, क्राफ्ट, कौशल विकास से संबन्धित प्रशिक्षण भी दिया गया। एनटीपीसी विंध्याचल प्रबंधन द्वारा बालिका सशक्तीकरण मिशन की 10 बालिकाओं के कक्षा 12वी तक की शिक्षा की व्यवस्था परिसर के विद्यालयों में करने का निर्णय लिया गया। विद्यालय तक आने-जाने के लिए साइकिल भी उपलब्ध कराई है। उत्तम लाल ने बताया कि 13 सरकारी विद्यालयों की 120 बालिकाओं को बालिका सशक्तीकरण मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रियांक मिश्रा, जय प्रकाश आजाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संगीता कौशिक ने आभार ज्ञापन व संचालन कामता शर्मा ने किया। यह कार्यक्रम 20 मई से 16 जून तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार, डॉ ई आर मूर्ति, अपर महाप्रबंधक ए के दत्ता, अध्यक्षा सुहासिनी संघ रेखा तिवारी, उषा कुमार, ऋचा मंगला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें