फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में देर तक फंसी रही कई पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनभद्र। जिले में रविवार को रास्ते में वाहनों के खराब होने के कारण कई पोलिंग पार्टियां देर तक फंसी रही। दूसरे वाहनों को भेजकर पोलिंग पार्टियों को लोढ़ी स्थित राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज मतगणना केंद्र स्थल पर पहुंचाया गया। यहां पर अर्धरात्रि के बाद तक ईवीएम को स्ट्रांग रूमों में रखा गया। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसपी सलमान ताज पाटिल समेत अन्य अधिकारी जब तक सभी ईवीएम स्ट्राग रूमों में नहीं रखी गई तक तक डटे रहे।
बताते चले कि राबट्र्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के 1475 मतदेय स्थलों पर मतदान हुआ। राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए 393 बस समेत अन्य वाहन प्रयुक्त किए गए थे। चारों विधान सभा के एआरओ को आठ-आठ वाहन रिजर्व के रूप में दिए गए थे। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर पांच बसें इमरजेंसी के लिए खड़ी की गई थी। राबट्र्सगंज और दुद्धी में सांय चार बजे तक मतदान होने और ओबरा व घोरावल में शाम छह बजे वोटिंग समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां जिन वाहनों से गई थी उसी से वापस होना शुरू हुई। रात करीब पौने आठ बजे फफराकुंड स्टेशन के पास, मुर्धवा के पास पोलिंग पार्टियों को लेकर जा रही बसें खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही चुनाव से जुड़े यातायात प्रभारी राकेश तिवारी ने तत्काल दूसरे वाहनों को भेजकर पोलिंग पार्टियों को मतगणना केंद्र तक पहुंचवाया। उधर सहायक यातायात प्रभारी रिपसूदन ने पोलिंग पार्टियों को लेकर जा रही खराब हुई 383, 308, 307, 42, 281, 261, 266, 36, 35,191, 206 नंबर के वाहनों की जगह पर दूसरे वाहनों को भेजकर पोलिंग पार्टियों को गतंव्य तक पहुंचवाया। रात करीब 11 बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां पालीटेक्रिक कॉलेज पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवमुक्त कराने के लिए लगी रही भीड़
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में स्थित चुनाव से जुड़े यातायात कंट्रोल रूम में सोमवार की दोपहर बाद तक वाहनों को मुक्त कराने के लिए वाहन मालिकों/चालकों की भीड़ लगी रही। सहायक यातायात प्रभारी रिपसूदन ने बताया कि रविवार की रात में ही भदोही जिले के वाहनों को अवमुक्त कर दिया गया था। शेष वाहनों को भी अवमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें