फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी युवक से ही शादी करना चाहती थी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना के लाकअप में बंद प्रेेमी के सामने जहर खाकर जान देने वाली प्रेमिका को पुलिस ने शादी करा देने का भरोसा दिलाया था। युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद युवती उसी से विवाह करना चाहती थी, लेकिन प्राथमिकी से नाराज युवक के इनकार से आहत युवती ने जहर खाकर जान दे दी। एक सप्ताह पूर्व पुलिस को दिए शिकायत पत्र में युवती ने आरोप लगाया था कि नेमना निवासी पुजारी लाल शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने भी युवती को भरोसा दिलाया था कि उसकी शादी पुजारी लाल से करा दी जाएगी। रविवार की शाम युवती की शिकायत पर दुष्कर्म व दहेज का मामला दर्ज होने के बाद भी युवती का मन युवक से शादी करने के प्रति नरम था। वह उसी से शादी करना चाहती थी। इसीलिए जब उसे मंगलवार को पता चला कि उसका प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है तो वह थाने में पहुंच गई। युवक से आखिरी बार विनती की कि समाज में उसकी बहुत बदनामी हो रही है। युवती ने युवक से थाने में कहा था कि यदि उसे नहीं अपनाएगा तो वह अपना जीवन त्याग देगी। लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने और गिरफ्तारी से नाराज युवक ने युवती को दो टूक जवाब दे दिया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर युवती प्रेम में धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाई और साथ में लाये जहर का सेवन कर लिया। लोगों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में बीजपुर पुलिस की संदिग्ध कार्रवाई व लॉकअप तक युवती के पहुंचने, आरोपी से बात करने के दौरान लापरवाही बरती गई है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार विश्रोई का कहना है कि युवती थाने परिसर में आने से पूर्व ही जहर का सेवन कर लिया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें