फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन समर्पण और लगन से मिलती है सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। पूर्ण अनुशासन समर्पण और लगन से ही जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने का रास्ता खुलता है। सफलता के ये गुरु-मंत्र एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया की प्रथम महिला एवं ऑफिसर्स वाइव्स समिति की अध्यक्ष डॉ. निशा ठाकुर ने बृहस्पतिवार को एनसीएल दौरे के दूसरे दिन दिए। वह एनसीएल के खड़िया परियोजना अतिथि गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से मुखातिब हुईं। कार्यक्रम में एनसीएल की कृति महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता सिन्हा और उपाध्यक्षा प्रतिमा पांडेय, विमला प्रसाद, नीलू ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहीं। निशा ठाकुर ने बच्चों से समय की पाबंदी का पालन करने का आह्वान किया। कहा कि यदि आप में अपने जीवन में कुछ कर गुजरने का जुनून है, तो कोई लक्ष्य कितना भी कठिन क्यों न हो, आप उसे प्राप्त कर सकते हैं। एनसीएल के सौ एमटी कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल करने की मिसाल देते हुए निशा ने कहा कि कड़ी मेहनत एवं समर्पण से हम भी अपने सपने पूरे कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को म्यूजिक, डांस, थियेटर एवं खेल-कूद जैसी एक्टिविटीज में भी भाग लेने के प्रति प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डॉ. ठाकुर ने खेल कूद और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान डॉ. ठाकुर के एनसीएल दौरे के दौरान कंपनी को कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों को कई नई सौगातें भी मिलीं। खड़िया क्षेत्र के अतिथि गृह का विस्तार, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, जयंत क्षेत्र को हर्बल गार्डन और निगाही क्षेत्र को चिल्ड्रेन पार्क की सौगात मिली। डॉ. ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देने के लिए खड़िया क्षेत्र के अतिथि गृह एवं निगाही चिल्ड्रेन पार्क में पौधा रोपण भी किया। उनके एनसीएल दौरे के दौरान एनसीएल के कृति महिला मंडल एवं उससे संबद्ध विभिन्न महिला समितियों की वरिष्ठ पदाधिकारी उनके साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें