सोनभद्र। राबट्र्सगंज स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में रविवार को तरुण महिला केसरवानी क्लब राबट्र्सगंज की ओर से होली मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्वेशा केशरी ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
याशिका केसरी, परी, मुस्कान ने जो तूने मुझे मारी पिचकारी.. गीत पर नृत्य की प्रस्तुत दी। होलिया में उड़े गुलाल.. गीत पर ज्योति केशरी ने नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। अंग से अंग लगाना बलम हमें ऐसे रंग लगाना.. गाने पर श्वेता, सौम्या, तृप्ति केसरी ने ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। हट जा रे हट नटखट, मत छेड़ मेरा घूंघट.. गाने पर शालिनी केसरी ने रासलीला नृत्य की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी, जिला महासचिव शालू केशरी, कोषाध्यक्ष बीना केशरी, जिला उपाध्यक्ष शालिनी केशरी, जिला संगठन मंत्री प्रीति केशरी, जिलामंत्री पूजा केशरी आदि का योगदान सराहनीय रहा। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन श्वेता केशरी ने किया।