सोनभद्र। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने संगठन की मजबूती के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। 29 नए पदाधिकारी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विनोद तिवारी, इं. जितेंद्र कुमार पासवान, गोपाल स्वरूप पाठक, खुशदिल, चंद्रलेखा सिंह, नागेश मणि पाठक, सूरज प्रसाद यादव, फरीद अहमद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शालिग्राम कन्नौजिया, शत्रुंजय मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, मदन श्रीवास्तव, विनय गोयल और अशोक कुमार मिश्रा महासचिव बनाए गए हैं। इसी तरह रामानंद पांडेय, नूर मोहम्मद सिद्दीकी, अनिल पाठक, रमाशंकर पासवान, प्रमोद पांडेय दीपू, रमेश सिंह पटेल, नत्थू सोनकर, शिव भजन दूबे, बृहस्पति भारती, राकेश मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राकेश चौबे, शाह फैजल सिद्दीकी, राजनाथ मौर्या, सद्दाम हुसैन को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। लल्लन सिंह, काशीनाथ बियार, रामसागर पटेल, धर्मशंकर त्रिपाठी, विजेंद्र नाथ त्रिपाठी, गोपाल तिवारी, विनोद पांडेय को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।