सोनभद्र। भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को भाजपा की ओर से आयोजित सैनिक सम्मान समारोह मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने भूतपूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण किया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को बता दिया है कि तुम जिस भाषा में बोलोगे उसी भाषा में जवाब मिलेगा।
प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि सैनिकों की देन है कि भारत का गौरव पूरे विश्व में है। जब हमारे देश के सैनिक शहीद होते थे तो उनका शव कभी परिवार वालों को नही सौंपा जाता था। लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बने तो उन्होंने एक ऐसी व्यवस्था बनाई की हमारे वीर शहीद सैनिकों का शव उनके परिवार तक पहुंचे। पुलवामा में हुई आतंकवादी घटना के बाद जिस तरह से प्रधानमंत्री साहसी निर्णय ले रहे हैं उससे आज प्रतीत हो रहा है कि आने वाले दिनों में संपूर्ण आतंकवाद का सफाया हो जाएगा। ऐसे दृढ़ इच्छा वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने पाकिस्तान को बता दिया है कि अब तुम जिस भाषा में बोलोगे हम उसी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार हैं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा और संचालन ओम प्रकाश दूबे ने किया। सम्मानित होने वालों में मेजर एस.के सिंह, सूबेदार मेजर सतेन्द्र सिंह, सूबेदार मानिक चन्द्र सिंह, द्वितीय विश्य युद्ध की पेंशनर सावित्री देवी, एडिथ दास मसीह, बत्तुसनी देवी, खातून, जैतून आदि शामिल रहे। जिला प्रभारी विद्यासागर राय, लोकसभा संयोजक गोविंद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, ओबरा विधायक संजय गोड़, जिला महामंत्री अजीत चौबे, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दारा शिकोह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजीत रावत, मनोज सोनकर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना सिंह, कैलाश तिवारी, सतेन्द्र पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, प्रदीप अग्रवाल, संजय जैन आदि मौजूद रहे।