फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के छत का प्लास्टर गिरा, सकुशल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। क्षेत्र के मुद्रधवा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर बुधवार की दोपहर अचानक गिर जाने से हड़कंप मच गया। विद्यालय भवन के छत से गिरे प्लास्टर से किसी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सकुशल बच गए। प्लास्टर गिरते ही वहां पढ़ा रही शिक्षिकाओं ने तत्काल बच्चों को बाहर निकाला और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। मुद्रधवा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे पढ़ाई हो रही थी। शिक्षिका मंजू देवी बच्चों को पढ़ा रही थी कि अचानक भवन की छत का प्लास्टर टूट कर गिरने लगा। प्लास्टर टूट कर गिरते देख शिक्षिका ने तत्काल सारे बच्चों को क्लास रूम से बाहर निकलवाया और उन्हें सुरक्षित जगह बैठाया गया। इस संबंध में शिक्षिका मंजू देवी का कहना है कि उन्होंने जर्जर भवन के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। भवन ना होने की वजह से मजबूरी में बच्चों को इसी में बैठा कर पढ़ाना पड़ रहा है। शिक्षिका का कहना है कि ग्राम प्रधान से भी कई बार जर्जर भवन के मरम्मत की बात कही गई है। ग्राम प्रधान का कहना है कि जल्द ही उसकी मरम्मत कराई जाएगी। वर्ष 1987 में बना भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। जगह-जगह इसमें छत का प्लास्टर टूट कर गिरा हुआ है और अंदर की सरिया बाहर दिखाई दे रही है, जिससे कभी भी किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। बुधवार की घटना के बाद अभिभावक बच्चों को लेकर चिंतित हो उठे हैं। उनका कहना है कि यदि विद्यालय में कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। अभिभावकों ने तत्काल नए भवन निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें