फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को शिक्षित कर उन्हें बनाया जाएगा सशक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। योगी सरकार द्वारा एसएजी स्कीम फॉर एडोलसेंस गर्ल नामक योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत स्कूल न जाने वाली 11 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को शिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाया जाएगा। बीएसए ने शिक्षकों को स्कूल न जाने वाली किशोरियों को चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया है। बताते चले कि केंद्र योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शासन ने प्रथम चरण में विद्यालयों में ग्रेडिंग किए जाने की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत विद्यालयों के ग्रेड निर्धारण के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा के दौरान यह देखा जाएगा कि बच्चों के ज्ञान व सीखने का स्तर कैसा है। इसका जो भी परिणाम आएगा उसके आधार पर स्कूलों को ए, बी या सी ग्रेड दिया जाएगा। दूसरे चरण में केंद्र सरकार के एसएजी स्कीम फॉर एडोलसेंस गर्ल नामक योजना क े तहत 11 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग की जो किशोरियां स्कूल नहीं जाती है उन्हें चिह्नित कर शिक्षित करने के साथ उन्हें सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को निर्देशित कर दिया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जिले में किशोरियां नजदीकी स्कूलों में पठन-पाठन करने के लिए जा रही है। फिर भी राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां, घोरावल, चोपन दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में 1804 प्राथमिक एवं 654 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों को शिक्षकों के माध्यम से शीघ्र 11 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग की जो किशोरियां स्कूल नहीं जा रही है उन्हें चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें