फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएससी बना एनसीएल अन्तर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। एनसीएल के झिंगुरदा परियोजना में आयोजित हुई चार दिवसीय अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में एनएससी (नेहरू शताब्दी चिकित्सालय) एनसीएल मुख्यालय की टीम को हराकर विजेता बना। प्रतियोगिता में एनसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों के 100 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा में दुधीचुआ के एस थापा केंद्रीय कर्मशाला के विपिन कालरा को हराकर विजेता बने। युगल स्पर्धा के फाइनल में एनएससी के डॉ डी जे बोरा एवं डॉ हरीश सिंह की जोड़ी ने सीडब्ल्यूएस के विपिन कालरा एवं मुख्यालय के धीरेन्द्र नाथ तिवारी की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग एकल स्पर्धा में ब्लॉक-बी क्षेत्र की पारुल यादव ने मुख्यालय की साबिया को हराया। मुख्यालय की ही रेखा एवं श्लेशा सिंह क्रमश: तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 45 वर्ष से ऊपर के खिलाडिय़ों की मास्टर्स स्पर्धा के एकल वर्ग में जयंत क्षेत्र के राजीव चोपड़ा दुधीचुआ क्षेत्र के एस के वर्मा को हराकर विजेता बने। मास्टर्स स्पर्धा के युगल वर्ग के फाइनल में जयंत क्षेत्र के राजीव चोपड़ा एवं दीपक रस्तोगी की जोड़ी ने जयंत क्षेत्र के ही बिशन सिंह एवं डी बी सेठी की जोड़ी पर विजय हासिल की। प्रतियोगिता के 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष खिलाड़ियों के लिए आयोजित मास्टर्स स्पर्धा में जयंत क्षेत्र के बिशन सिंह विजेता और ब्लॉक-बी क्षेत्र के आर के सिंह उपविजेता बने। इस अवसर पर एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड सदस्य शिवमुनि सिंह सहित झिंगुरदा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ श्रमिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और दर्शक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें