फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष मिश्रा अध्यक्ष, आनंद सिंह बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष संतोष मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। महासचिव पद पर आनंद कुमार सिंह ने दयाशंकर को 15 मतों से पराजित किया। बुधवार को दिन में चार बजे सभी पदाधिकारियों के निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामअनुजधर द्विवेदी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी के तीन सदस्यों के लिए एक-एक नामाकंकन दाखिल किया गया था। महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों ने परचा भरा था। दो कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, तीन संयुक्त सचिवों और कार्यकारिणी के सात सदस्यों समेत 13 पदों पर कोई नामांकन पत्र नही भरा गया था। महासचिव पद के लिए आनंद सिंह पटेल ने दयाशंकर गुप्ता को 15 मतों से हराया। आनंद सिंह पटेल को 36 जबकि दयाशंकर गुप्ता को 21 मत मिले। रामअनुजधर द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर संतोष मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद कुमार ओझा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निसार अहमद, महासचिव आनंद कुमार सिंह और कार्यकारिणी के तीन सदस्यों के लिए संतोष तिवारी, रामनरेश विश्वकर्मा एवं जितेंद्र को निर्वाचित घोषित किया गया है। दो कनिष्ठ उपाध्यक्षों, कोषाध्यक्ष, तीन संयुक्त सचिवों और कार्यकारिणी के सात सदस्यों के पद के लिए शपथ ग्रहण के बाद नई कार्यकारिणी उन पदों को मनोनयन द्वारा नियुक्ति करेगी। शपथ ग्रहण की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस दौरान आदिनाथ मिश्रा, सच्चिदानंद चौबे, हरिप्रकाश वर्मा, राजेश दूबे, राजेंद्र पाठक, प्रफुल्ल शुक्ला, अरुण तिवारी, रामकिंकर पाठक, नवनीत कुमार, मदनगोपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें