सिंगरौली (सोनभद्र)। एनसीएल के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा माइनिंग क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन माइन मैनेजर्स एसोशिएशन आइमा एक्सिलेंस अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किए गए हैं।
धनबाद में एक और दो दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में सिन्हा की ओर से महाप्रबंधक माइनिंग बी एन सिंह ने अवॉर्ड ग्रहण किया। मंगलवार को महाप्रबंधक कॉरपोरेट प्लॉनिंग एवं आइमा सिंगरौली चैप्टर के महासचिव सतीश झा ने सिन्हा को कंपनी मुख्यालय में अवॉर्ड सौंपा। ओबी डंप प्रबंधन के तौर-तरीकों से जुड़ी बेहतरीन केस स्टडी लिखने के लिए एमजीएमआई से सम्मानित हुए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम पीएसई का नेतृत्व करते हुए, प्रतिष्ठित इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स आईसीसी पीएसई एक्सिलेंस अवॉर्ड मिल चुका है। एसईसीएल में बतौर निदेशक तकनीकी/परियोजना एवं योजना उन्हें भारत के राष्ट्रपति से राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। एमजीएमआई द्वारा उन्हें लगातार दो वर्षों 2012-13 के लिए बेस्ट माइन मैनेजर के रूप में एच बी घोष मेमोरियल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। सिन्हा वर्ष 2008 में पोलैंड एवं वर्ष 2011 में इस्तांबुल टर्की में आयोजित वर्ल्ड माइनिंग कांग्रेस में भारतीय कोयला उद्योग की नुमाइंदगी कर चुके हैं। इसके अलावा स्वीडन, स्विट्जरलैंड एवं जर्मनी का दौरा भी कर चुके हैं। सितंबर 2016 में अमेरिका के लास वेगास में आयोजित इंटरनेशनल माइंस एक्सपो में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कोयला उद्योग से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर टेक्निकल पेपर प्रेजेंट कर चुके हैं। वे माइनिंग क्षेत्र की नामचीन संस्थाओं एमजीएमआई एवं इंडियन माइन मैनेजर्स एसोशिएशन के सदस्य भी हैं।