फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। भारतीय मजदूर संघ ने रेणुसागर परियोजना के संविदा कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की निंदा की है। साथ ही यूपी सरकार से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच उच्च स्तरीय कमेटी से कराई जाए। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। संघ के जिलाध्यक्ष बीडी विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले रेनुसागर परियोजना के संविदा कर्मियों के द्वारा लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीके से 11 सूत्री मांगों के लिए धरनारत मजदूरों पर जिला प्रशासन के द्वारा लाठी चार्ज, आंसू गैस एवं अन्य उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करते हुए धरना समाप्त करा दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष मजदूर घायल हुए और जिला प्रशासन के द्वारा गिरफ्तारी भी की गई है। कहा कि भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई इसकी घोर निंदा करती है एवं पीड़ित मजदूरों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें