फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बरामद, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मिर्जापुर से चोरी की गई एक बाइक बरामद किया है। बाइक चोरी का आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। घोरावल पुलिस चौकी पुलिस ने मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे खुटहां गांव में पेट्रोल पंप के पास नगर के वार्ड नंबर तीन निवासी संतोष कुमार मौर्या को पकड़ा। वह बाइक से जा रहा था। पुलिस ने संतोष को रोककर बाइक की जांच की लेकिन वह किसी तरह का कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने नंबर प्लेट पर लगे नंबर को सर्च किया तो वह किसी कार का नंबर पाया गया। पुलिस ने जब संतोष कुमार मौर्या से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि मिर्जापुर शहर से उसने करीब दो महीने पहले बाइक चोरी किया था। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि इस बाइक की चोरी का मुकदमा करीब दो महीने पहले शहर कोतवाली मिर्जापुर में दर्ज किया गया था। इस संबंध में चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह की तहरीर पर घोरावल निवासी संतोष कुमार मौर्या पुत्र चंद्रमा मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें