फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने बच्चों को पढ़ाया भौतिक विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। राजकीय इंटर कॉलेज में पौने नौ बजे जिला विद्यालय निरीक्षक राज शेखर सिंह अचानक पहुंच गए। यहां उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया। हर कक्षा में शिक्षक बच्चों को पढ़ाते मिले। उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कक्षा 11 और 12 के छात्राओं को आधा-आधा घंटा भौतिक विज्ञान पढ़ाया। उन्होंने बच्चों से विषय के बारे में जानकारी भी ली। इसके बाद डीआईओएस और जिला समाज कल्याण अधिकारी पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्दति विद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान लैब का निरीक्षण किया। विद्यालय में भौतिक विज्ञान का लैब नही दिखाए जाने पर विद्यालय के अध्यापक को कड़ी फटकार लगाया। अध्यापक ने जब बताया कि लैब कमरे की चाभी कही रखी है और मिल नहीं रही है, इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर किया। इसके बाद दोनों अधिकारी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां भी बच्चों के पठन पाठन को देखा। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं के कमरों में लगे झाले को देख नाराजगी जाहिर किया और उसकी सफाई कराने का निर्देश दियसा। इस दौरान कॉलेज की प्रधानाचार्या सुंदरी देवी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक, अभिजीत त्रिपाठी के अलवा कई अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें