फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक के परिवार को हर हाल में दिया जाए न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। अखिल हिंदू ब्राहमण सभा का सम्मान समारोह नगर में मंगलवार को हुआ। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या पर नाराजगी जाहिर कर उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रसाद पांडेय के आवास पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रभारी संजीव मिश्र, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विवेक पांडेय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रभारी पद्माकर का सम्मान किया गया। महामंत्री आनंद प्रसाद पांडेय ने कहा कि समाज के हित में सभी ब्राह्मण संगठनों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष विवेक पांडेय ने लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड की आलोचना करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। राष्ट्रीय प्रभारी संजीव मिश्र ने बाह्मणों से अपील की कि वो अपने समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करते हुए समाज को आगे ले जाएं। यहां अनूप घोषाल, मोहित शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, विकास शुक्ला, पिंटू शुक्ला, उमेश ओझा, प्रवीण दुबे, मनोज कुमार तिवारी, मस्त राम मिश्रा, अश्वनी मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें