फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन व वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में राजभाषा हिन्दी पखवारा के तहत शनिवार को निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध लेखन में कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक और वाद विवाद में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य अशोक माथुर ने बताया कि हिंदी ही एक मात्र भाषा है, जो सम्पूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांधने की शक्ति रखती है। इसलिए हम सभी को हिंदी का गौरव बढ़ाने के लिए इसका सर्वाधिक प्रयोग करना चाहिए तभी राजभाषा को उचित स्थान व सम्मान मिलेगा। प्रतियोगिता में शिवम पांडेय ने प्रथम, कीर्ति झा ने द्वितीय व क्षमा झा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पंकज पांडेय और वेद प्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें