फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित पेंशन न मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबटर्सगंज रामजानकी मंदिर परिसर में शनिवार को सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद शाखा की बैठक हुई ।अध्यक्षता रासबिहारी देव पांडे ने की। रवींद्र द्विवेदी ने कहा कि कुछ लोगों का एरियर 50% भुगतान हो गया है लेकिन अधिकतर लोगों का भुगतान पूरा नहीं किया गया है। उपाध्यक्ष बैजनाथ देव ने कहा कि 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके शिक्षकों का 20% भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है। बढ़ी धनराशि भी समय से नहीं दी जा रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्या को लेकर संगठन एकजुट है। जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों को संशोधित पेंशन नहीं मिल पा रहा है। उसे दिलाने के लिए जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा सेवानिवृत्त शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। द्वारका प्रसाद के कार्यों की सराहना की गई। इस मौके पर नर्मदा प्रसाद पांडेय, रामप्रकाश सिंह, रामसुधार, द्वारिका प्रसाद, भोलाराम, कृष्णमुरारी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें