फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें बैंकर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिया कि बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए रोजगार परक योजनाओं को मूर्त रूप देने में सकारात्मक सहयोग करें। जिले के विकास में सार्थक भूमिका निभाएं। सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों के प्रति नियमित जिम्मेदारी के साथ ही मानवीय नैतिकता भी निभायेें और जनता के भलाई के लिए कम ब्याज पर कर्ज मुहैया करायें। लोगों को बेवजह परेशान न करें। डीएम ने चेताया कि जो बैंकर्स जनता के भलाई के अनुसार काम न करें, उनके खिलाफ समिति प्रस्ताव पास कराए, ताकि उन्हें सुधारा जा सके। उन्होंने सीसीएल की पेंडिंग कार्यों को निस्तारित करने, किसान क्रेडिट कार्ड सुगमता के साथ बनाये जाने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक संबंधी लेन-देन के कार्य समय से पूरा किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत किये गये कार्यों की समीक्षा भी की। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ सूर्यदत्त संतोषी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें