फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार आत्म निर्भर बनाने में सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की ओर से मंगलवार को वर्तिका भवन में ब्यूटीशियन एवं हेयर स्टाइल प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष स्वरूपा मुखर्जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मसम्मान की जिंदगी जीने तथा समाज की मुख्य धारा में शामिल होने के लिए स्वरोजगार को अपनाने की नसीहत दी उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ के माध्यम से आयोजित शिविर सात जनवरी तक चलेगा। इसमें प्रशिक्षण के लिए 31 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट उपलब्ध कराया गया। उप महाप्रबंधक सीएसआर एसपी गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उद्यमिता विकास संस्थान के वाराणसी केंद्र के प्रोग्राम अधिकारी आरबी मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को तकनीकी एवं प्राथमिक जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान रश्मि चौकसे, माधवी रमेश, सरिता राय, देबामित्रा सिंघाराय, मधु श्रीवास्तव, आरती प्रसाद, बेला गुप्ता, निर्मला यादव, संजू रानी और मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें